BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासिटी न्यूज़

सूने मकान में संदूक तोड़कर जेवर चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

दामापुर चौकी क्षेत्र में सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में ग्राम कुआमालगी निवासी राजेश धुर्वे (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1.45 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक चन्दुलाल साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच उनके मकान में अज्ञात व्यक्ति ने संदूक का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना कुण्डा की चौकी दामापुर में अपराध क्रमांक 123/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। चोरी के सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम के साथ साइबर थाना टीम को भी जांच में लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेश धुर्वे पुलिस के संदेह के दायरे में आया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया तथा चोरी का सामान अपने घर में छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर सोने की पत्ती चार नग, चांदी के लच्छे दो नग, पायल दो नग और करधन एक नग बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को 13 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोशन टोंडे, आरक्षक हेमंत चंद्रवंशी तथा साइबर थाना टीम के गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर और पूरन दाहिरे का योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला: कदाचरण पर रोजगार सहायक बर्खास्त”

Bhuvan Patel

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील सीसी टीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही निगरानी

Bhuvan Patel

प्रेमांजलि शर्मा ने ग्राम पंचायत मरका के सरपंच पद के लिए जमा किया नामांकन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!