BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों पर 10 हजार की लूट का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल में कार्यरत डेंटल असिस्टेंट ओमकार सिंद्राम और वार्ड बॉय यशवंत कुमार पटेल पर मवेशी लेकर जा रहे व्यक्ति से 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार और नगद राशि सहित कुल 3 लाख 1 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सिवनीकला निवासी गोपाल साहू ने 31 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी नोहर निषाद के साथ मवेशी लेकर पैदल रेंगाखारकला की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरोधा बांध के नीचे ओमकार सिंद्राम अपने साथियों के साथ पहुंचा और पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी देकर 5 हजार रुपये नगद तथा फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये ले लिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने ओमकार सिंद्राम (31 वर्ष), निवासी अमेरा, थाना तरेगांव जंगल, हाल छीरपानी कॉलोनी कवर्धा तथा यशवंत कुमार पटेल (45 वर्ष), निवासी घोघराकला, थाना पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, ओमकार के कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष 1,300 रुपये तथा यशवंत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार क्रमांक CG-09-JS-4194 जब्त की गई। कार की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जल संसाधन विभाग कार्यालय में भी शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

ओमकार सिंद्राम के विरुद्ध जल संसाधन विभाग कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने का मामला भी दर्ज है। 15 अक्टूबर को विभागीय बैठक के दौरान आरोपी कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि अपनी पत्नी को शासकीय आवास खाली कराने के लिए नोटिस दिए जाने से नाराज होकर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में अपराध क्रमांक 474/2026, धारा 132, 296, 351(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, ओमकार के विरुद्ध पूर्व से मारपीट और धमकी से संबंधित दो अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। इनमें अपराध क्रमांक 336/2026 और 367/2026 शामिल हैं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं सिटी कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्र शिवम् को ग्रीन इंडिया मिशन में ग्रेड-A सम्मान

Bhuvan Patel

कबीरधाम में बड़ा धमाका जिला से लेकर महाविद्यालय तक सभी प्रभारी बदले, जल्द बनेगी नई टीम

Bhuvan Patel

नशे के हालत में आरक्षक ने किया हवाई फायरिंग , पुलिस अधिक्षक ने किया निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!