BP NEWS CG
अन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल  धारा 376 ( 2 ) n भा.द.वि. 04,06 पास्को एक्ट पंजीबद्ध 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , थाना पांडातराई में नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ दिनांक-14.06.2023 को थाना आकर रिपोट दर्ज कराया गया, कि आरोपी धर्मेन्द्र निषाद द्वारा मुझे माह जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक बहला फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा, तथा उसकी हैवानियत अत्यधिक बढ़ गई थी। मैं लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं कर पा रही थी। जब मैं अत्यधिक भयभीत हो गई तो अपने परिजनों को उक्त घटना के बारे में विस्तार पूर्वक बताई तथा मैं आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही चाहती हूँं। की रिपोर्ट पर दिनांक-14.06.2023 को थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 120/2023 धारा 376 ( 2 ) n भा.द.वि. 04,06 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।नाबालिग पीडिता से गंभीर अपराध होने से उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। थाना प्रभारी निरी. जे. एल. शांडिल्य के नेतृत्व में चंद घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण के आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफतार कर दिनांक- 15.06.2023 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर. राधेश्याम चंद्रवंशी, आर. गज्जू राजपूत, हरीचरण डडसेना, जावेद खान, नेतराम धुर्वे शामिल थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान घोटाले की आहट! बाजार चारभाठा में शॉर्टेज पर प्रभारी निलंबित, डीएमओ पर भी गिरी गाज – ‘सूखत’ की आड़ में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश

Bhuvan Patel

हैवानियत की हदें पार: दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा, मन नहीं भरा तो हैवानों ने प्लायर से उखाड़े नाखून,

Bhuvan Patel

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!