BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में मूक प्राणियों की मसीहा बनी टीम बेज़ुबान, 7 वर्षों से घायल पशुओं की सेवा में जुटे सुमीत तिवारी की टीम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया
 नगर में बेज़ुबा सेवा समिति की टीम बेज़ुबान पिछले 7 वर्षों से लगातार घायल और पीड़ित मूक प्राणियों की सेवा में जुटी हुई है। समिति के सुमीत तिवारी, जो वर्तमान में नगर पालिका पंडरिया के उपाध्यक्ष भी हैं, जन सेवा और जीव सेवा के अपने मूल संकल्प पर आज भी अडिग हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में नई जिम्मेदारियों के बावजूद सेवा कार्यों की रफ्तार थमने नहीं दी, बल्कि दिन-रात जुटकर अपने साथियों संग यह कार्य और प्रभावी रूप से जारी रखा है।
हाल के दिनों में उनकी टीम ने कई गंभीर रूप से घायल पशुओं का उपचार कर उन्हें जीवनदान दिया है। वार्ड 18 महामाया चौक में एक कार से नंदी के खुर निकल गए थे, जिसका मौके पर उपचार किया गया। वार्ड 15 बैरागपारा में एक घायल बंदर की सूचना पर तत्परता से पहुंचकर इलाज किया गया।
थाना परिसर पंडरिया में एक बछड़े के पैर में ट्रक की चपेट में आने से आई चोट का उपचार किया गया। ग्राम परसवारा में रात के समय गौमाता के सिर में चोट लगने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज किया।
पुलिस थाना के सामने एक बछड़े के खुर ट्रक से कुचल गए थे, जिसका इलाज कर राहत दी गई। ग्राम तेंदुआडीह में बाइक से टकरा जाने पर गौमाता का पैर फैक्चर हो गया था, जिसका उपचार किया गया।
पाढ़ी रोड पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गौमाता को इलाज कर मालिक के पास सुरक्षित पहुंचाया गया। ग्राम रौहा में सींग में कीड़े लगने से पीड़ित गौमाता का भी सफल इलाज किया गया।
राजमहल मैदान पंडरिया में कांटेदार तार में फंसकर घायल हुए बछड़े को सेवा स्थल में रखकर ठीक किया गया। कुकदूर रोड पेट्रोल पंप के पास ट्रक से घायल गौमाता का सेवा स्थल में इलाज जारी है।
सुमीत तिवारी और उनकी टीम निःस्वार्थ भाव से मूक जीवों की सेवा में समर्पित हैं। समाज के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का यह उदाहरण पूरे क्षेत्र में प्रेरणा बनकर उभरा है। टीम का यह कार्य न सिर्फ मूक जीवों को जीवनदान देता है, बल्कि समाज को करुणा और दया का संदेश भी देता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय एवं अंतिम सूचना

Bhuvan Patel

किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

Bhuvan Patel

ऑपरेशन बाज” के तहत शातिर शराब तस्कर ‘सिंघम’ दबोचा, 65 पाव अवैध शराब जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!