BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान, महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सम्मानित किया गया है। मार्च 2025 में विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनके नाम की घोषणा की थी। भावना बोहरा ने बजट, मानसून और शीतकालीन सत्रों के दौरान प्रदेश और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से चर्चा की और जनता की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया।
16 जुलाई 2025 को विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप समेत अनेक मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने भावना बोहरा की सक्रियता और जनहित कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
सम्मान मिलने पर भावना बोहरा ने इसे पंडरिया की जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ जिम्मेदारी बढ़ाने वाला भी है। वे सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का भरोसा दिलाया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कैलाश चंद्रवंशी, ईश्वरीय साहु, बीरेंद्र साहू सहित 6 निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को मिला निर्वाचन प्रमाण 

Bhuvan Patel

“मौसम ने रोकी उड़ान: सीएम विष्णुदेव साय का पंडरिया दौरा स्थगित, अब वर्चुअली देंगे 72.70 करोड़ की सौगात”

Bhuvan Patel

रानीदहारा जलप्रपात की लहरों में डूब गई जिंदगी… दोस्त की आंखों के सामने बह गया युवक, एक अब भी लापता

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!