BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

छात्रा से माइग्रेशन प्रमाण पत्र के लिए वसूला गया अतिरिक्त शुल्क, जिला कलेक्टर से की शिकायत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर बाजार की कक्षा 12वीं की छात्रा शुभांगी शर्मा ने विद्यालय द्वारा माइग्रेशन प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत जिला कलेक्टर कबीरधाम से की है।
प्रेषित शिकायत पत्र में शुभांगी ने बताया कि वह अपने मामा के यहाँ दुल्लापुर बाजार में निवास करते हुए सत्र 2024–25 में कक्षा 12वीं की छात्रा रही है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात माइग्रेशन प्रमाण पत्र की आवश्यकता के लिए उसने विद्यालय में आवेदन किया था। विद्यालय की व्याख्याता आरती मिश्रा ने प्रमाण पत्र के लिए ₹130 शुल्क मांगा, जबकि शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ₹100 ही है।
शुभांगी का आरोप है कि अतिरिक्त ₹30 की मांग पर जब उसने आपत्ति जताई तो शिक्षक द्वारा स्पष्ट कहा गया कि बिना ₹130 दिए प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। मजबूरीवश उसने अपने मामा से ₹130 लेकर शुल्क जमा किया और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
छात्रा ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि विद्यालय में अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार अधिक शुल्क वसूला जा रहा है, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन है।
शुभांगी शर्मा ने जिला प्रशासन से विद्यालय प्राचार्य पर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी छात्र को इस प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उद्यान-चौपाटी निर्माण में घोर लापरवाही, कलेक्टर भड़के – ठेकेदार व अधिकारी को चेतावनी, ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Bhuvan Patel

कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त

Bhuvan Patel

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ — सांस्कृतिक झलकियों से गूंजा पूरा शहर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!