BP NEWS CG
पांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

नयापारा पांडातराई में रामधुनि झूला कार्यक्रम 9-10 अगस्त को, मंडलियों को आमंत्रण व सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के नयापारा पांडातराई में इस वर्ष भी परंपरागत रामधुनि हरिकिर्तन झूला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को आरंभ होगा और 10 अगस्त 2025 (रविवार) को समापन होगा।
इस 24 घंटे की अखंड रामधुन के पावन कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी हिंदू मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में भाग लेने वाली प्रत्येक टोली को श्रीफल व सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आमंत्रणकर्ता:
मां अंबे लहरी बोल बम समिति
तथा समस्त ग्रामवासी नयापारा पांडातराई
जिला – कबीरधाम, छत्तीसगढ़
आयोजक समिति ने मंडलियों से समय पर पहुँचने का अनुरोध किया है। मंच पर प्रस्तुति के लिए एक-एक घंटे का समय सुरक्षित रखा गया है जिससे सभी टोलियों को उचित मंच समय मिल सके।
संपर्क:
8839694984, 6260545399, 8319824745, 6260621165
यह आयोजन नयापारा में भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आने वाला है, जिसमें सहभागी बनकर श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर सकेंगे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Bhuvan Patel

कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास — स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत

Bhuvan Patel

कार्रवाई – पेंड्री से चोरी हुआ ट्रक बरामद, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!