BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जबलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा – अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेश तिवारी की मौके पर मौत, बोडला CHC में शव सुरक्षित विस्तृत खबर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के बोडला विकासखंड अंतर्गत पौड़ी के समीप जबलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बुधवारा पुल के पास पोंड़ी निवासी सुरेश तिवारी अपने घर हरिनछपरा लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को डायल–112 वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला पहुँचाया, जहाँ शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना लगभग आधा घंटा पहले घटी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

6 माह से गन्ना भुगतान लंबित, किसान कांग्रेस ने थाली बजाकर जताया विरोध

Bhuvan Patel

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक पौड़ी बाईपास के पास पलटा, ड्राइवर घायल

Bhuvan Patel

राजीव गाँधी युवा मितान क्लब में जमा शासकीय राशि का विधानसभा में हो रहा है दुरूपयोग – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!