BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वृद्धा पर उस्तरा से जानलेवा हमला कर लूट —  पुलिस ने आरोपी नाई को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
70 वर्षीय वृद्ध महिला पर उस्तरा/चाकू से प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था।
घटना 29 सितंबर 2025 की है। प्रार्थी सौरभ कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत से लौटने पर घर में उसकी दादी श्रीमती गीता साहू घायल अवस्था में पड़ी थीं। पूछताछ में वृद्धा ने बताया कि घर में आया नाई घनश्याम सेन ने गला दबाकर और धारदार हथियार (उस्तरा/चाकू) से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा पैर में पहने दो नग चांदी के लच्छा लूटकर भाग गया।
रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 362/2025 धारा 333, 309(4), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम सेन (40 वर्ष), निवासी ग्राम बलौदी, वर्तमान निवासी छेरकापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त उस्तरा/चाकू जब्त किया है और उसे आज 03 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पलारी पुलिस की तत्परता से नृशंस लूट व हमला प्रकरण का खुलासा महज कुछ दिनों में हो गया। वृद्ध महिला पर हमला कर लूटपाट जैसी घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में राहत और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

10 मई को नेशनल लोक अदालत: न्यायालयों में सुलह-समझौता का अभियान, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिए जरूरी निर्देश

Bhuvan Patel

तेज आवाज में डी जे बजाने वाले की खैर नहीं ,दस हजार का हुआ अर्थ दंड 

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नागपुर से दो स्थाई वारंटियों को पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!