BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजार

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26: 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाज़ार स्थित योग भवन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 193 युवाओं ने सहभागिता कर अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केसरवानी द्वारा किया गया। युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करना, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन करना तथा नवाचार, कला, साहित्य और विज्ञान के प्रति युवाओं को प्रेरित करना रहा।
खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर ने बताया कि महोत्सव में लोकनृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी व कविता लेखन, चित्रकला, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड जैसी विविध विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवाओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा आगामी दिनों में बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, निर्णायक मंडल के सदस्य, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। महोत्सव ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपनी क्षमता को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक का चुनाव हारने वाले दीपक बैज आज सासंद बनाने एक दिवसीय कबीरधाम दौरे पर

Bhuvan Patel

सरोधादादर गैंगरेप पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा: “डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी”, सीमा अनंत ने उठाए तीखे सवाल

Bhuvan Patel

मूसलाधार बारिश का कहर: बोडला विकासखंड में ट्रैक्टर नदी में बहा, सड़क टूटने से तरेगांव क्षेत्र का संपर्क बाधित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!