BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

SDM के आदेश की धज्जियां: डीजे पर रोक के बावजूद खुलेआम बज रहा शोर, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  बोडला ,पंडरिया ,कवर्धा , सहसपुर लोहारा द्वारा जारी अनुमति आदेश के कंडिका 10 में स्पष्ट रूप से डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई है, इसके बावजूद क्षेत्र में खुलेआम डीजे की तेज आवाज गूंज रही है। प्रशासनिक आदेश की इस खुलेआम अवहेलना से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बने हुए हैं।

जारी आदेश में ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ डीजे बजाने पर स्पष्ट रोक लगाई गई है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि सार्वजनिक या निजी स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित सीमा में ही किया जाएगा और डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कार्यक्रमों और आयोजनों में देर रात तक डीजे की तेज धुनों पर नाच-गाना चलता रहता है, जिससे साफ प्रतीत होता है कि प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सबसे अहम बात यह है कि उक्त आदेश की सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रतिलिपि जिले के कई जिम्मेदार अधिकारियों को भेजी गई है, जिनमें—

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला कबीरधाम

पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), 

तहसीलदार, 

थाना प्रभारी, 

जैसे अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को आदेश की जानकारी होने के बावजूद यदि क्षेत्र में खुलेआम डीजे बज रहा है तो यह सीधे-सीधे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन स्वयं आदेश जारी करता है और फिर उसी आदेश का पालन कराने में ढिलाई बरतता है, तो इससे कानून व्यवस्था की गंभीरता पर भी सवाल उठते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आदेश की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई होती है या जिम्मेदार अधिकारी यूं ही मूकदर्शक बने रहते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बड़ी कार्रवाई – पहली बार जुआ अधिनियम के साथ साथ BNS की धारा 112 के तहत संगठित अपराध का प्रकरण दर्ज

Bhuvan Patel

12 लाख के कार्य में भारी अनियमितता, निर्माण शुरू होते ही क्षतिग्रस्त! ग्रामीण बोले – अधिकारी कभी नहीं पहुंचे जांच करने

Bhuvan Patel

पंडरिया में कांग्रेस और भाजपा दोनों को छोड़ नोटा में हो सकता हैं मतदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!