BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अनुभवी नेता दिनेश कोशरिया को ब्लॉक प्रभारी की कमान, संगठन में नई जान फूंकने की तैयारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए कुंडा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी अनुभवी कांग्रेस नेता दिनेश कोशरिया को सौंपी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

दिनेश कोशरिया लंबे समय से राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे लगातार जनपद पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा में रही है।

इसके अलावा वे पूर्व में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, पिछड़े और वंचित वर्गों के हितों के लिए प्रभावी पहल की थी। यही अनुभव अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि दिनेश कोशरिया के नेतृत्व में कुंडा ब्लॉक में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति के साथ उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के लिए एक मजबूत और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी डॉक्टरों का मौत का कारोबार: 12वीं पास के इलाज से गर्भवती महिला की मौत, अवैध अस्पताल का भंडाफोड़ — संचालक समेत 2 गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कवर्धा में गौ राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा कर गौ माता का कराया स्वागत

Bhuvan Patel

विदेशी युवती का हंगामा : इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, कवर्धा से दुर्गेश पनागर सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!