BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

रानी दहरा जलप्रपात हादसा : 24 घंटे बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, एक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कबीरधाम जिले के रानी दहरा जलप्रपात में हुए हादसे को 24 घंटे से ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन लापता युवक श्रीजन पाठक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर युवक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के दौरान श्रीजन के साथ मौजूद दोस्त उमेश साहू ने बताया कि दोनों झरने के ऊपर हिस्से में घूमने गए थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। श्रीजन तेज धार में बह गया और देखते ही देखते ओझल हो गया।
नगर सेना की 17 सदस्यीय टीम और मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक झरने के ऊपरी हिस्से में फंसा हो सकता है।


एक दिन पहले बहने से हुई थी युवक की मौत

गौरतलब है कि इसी हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो चुकी है। मृतक युवक नरेंद्र पाल, निवासी मुंगेली, अपने साथियों के साथ रानी दहरा जलप्रपात घुमने आया था, जहां वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका शव झरने से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ था।

बिना अनुमति प्रवेश प्रतिबंधित, सुरक्षा के सख्त निर्देश

हादसे के बाद प्रशासन ने रानी दहरा जलप्रपात क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। अब बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। गहरे पानी में नहाने और खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मदिरा सेवन और प्लास्टिक उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

परिजन बेटे की सकुशल वापसी की कर रहे दुआ

लापता युवक के पिता सुनील पाठक और परिजन घटनास्थल पर ही डटे हुए हैं। वे लगातार बेटे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक बेटा नहीं मिलेगा, वे जलप्रपात क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। सैकड़ों स्थानीय लोग और पर्यटक भी मौके पर युवक के मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गरीब परिवार का बेटा बना प्रेरणा: खम्हरिया के परसोत्तम निषाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक में चयनित, गांव के युवाओं ने दी जोरदार बधाई

Bhuvan Patel

देह व्यापार करने वाले 10 आरोपी पुलिस की गिरप्त में

Bhuvan Patel

भंगीटोला में बकरी चोरी की घटना, पीड़ित ने थाना कुकदुर में दर्ज कराई रिपोर्ट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!