BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वन विभाग की कार्यवाही : रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से 06 नग सागौन प्रजाति के लकड़ी तस्कर करते हुए आरोपी गिरफ्तार वन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज वनमण्डल कवर्धा के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के ग्राम धवला में अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाए जाने पर उक्त लकड़ी एवं वाहन (मोटर सायकल) जप्त किया गया।
वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा के द्वारा टीम बनाकर परिक्षेत्र में 16 जून को विशेष रात्रि गश्त किया गया। गश्ती के दौरान ग्राम धवला में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8625 से अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाये जाने पर टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17184/22, 16.06.2023 दर्ज कर आरोपी विष्णु व. समूल,, उम्र 38 वर्ष ग्राम बोटेसूर, तहसील स.लोहारा एवं श्री जगेलाल पिता चैनू ग्राम भादूटोला से उक्त लकड़ी एवं वाहन जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। रात्रि गश्त टीम में अमित कुमार धु्रव, उपवनक्षेत्रपाल, ओंकार चंद्रवंशी, वनरक्षक तथा श्शिवकुमार साहू, वनरक्षक की विशेष भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की मौत, प्रशासनिक प्रोटोकॉल की कमजोरी उजागर

Bhuvan Patel

“घूघरी खुर्द में उमड़ा आस्था का महासागर — प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भक्ति, विश्वास और चमत्कारों का संगम”

Bhuvan Patel

धरमगढ़ उपार्जन केंद्र में 37 लाख का धान घोटाला उजागर फर्जी खरीदी, कम वजन और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी, समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर एफआईआर की तैयारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!