BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचार

जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 रोहित पटेल, रविन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र कुमार साहू ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोदवाबानी निवासी प्रांजल उर्फ धमेन्द्रपुरी गोस्वामी ने दिनांक 20.09.2021 से जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर चेक, नकदी एवं यू.पी.आई के माध्यम से कुल 1960500/- रूपये लेकर रजिस्ट्री नहीं कराया है कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में आरोपी प्रांजल उर्फ धर्मेन्द्रपुरी गोस्वामी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 429/23, 430/23 431/23 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया ।
प्रकरण की विवेचना एवं मुखबिरों की सूचना पर आरोपी प्रांजल उर्फ धमेन्द्रपुरी गोस्वामी को बिलासपुर से गिरफ्तार अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं सघन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त धोखाघड़ी करना स्वीकार करते हुए राशि से स्कूटी, आईफोन एवं ज्वेलरी खरीदना स्वीकार किया है, जिसके कब्जे से एक नग एक्टिवा स्कूटी, कीमती 110000/- रूपये, एक नग आईफोन कीमती 105000/- कुल कीमती 215000/- रूपये जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
             प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुंगेली निरीक्षक गौरव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक चन्द्रकुमार ध्रुव, प्रकाश साहू, शिवनंदन राठौर, भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक शशी गंधर्व, मुकेश ठाकुर, मनोज टंडन, टिकेश्वर ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्यपाल स्काउट सम्मान से नवाजे गए कबीरधाम जिले के दो मेधावी छात्र

Bhuvan Patel

इलाज के नाम पर दरिंदगी: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

दिव्यांग बैगा हितग्राही अंधरू बैगा के लिए आजीविका डबरी बनी आजीविका, मछली पालन व सिंचाई से बदलेगा जीवन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!