BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

चावल उत्सव: बरसात से पहले राहत, 40 हजार से अधिक परिवारों को मिला तीन माह का राशन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राज्य शासन द्वारा बरसात के मौसम में राशन कार्डधारी परिवारों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से जून, जुलाई और अगस्त का चावल एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में 1 से 7 जून तक जिले में “चावल उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
अब तक बलौदा बाजार जिले के 40848 राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल अग्रिम रूप से वितरित किया जा चुका है। जिले में कुल 376111 राशन कार्डधारी हैं और शेष हितग्राहियों को शीघ्र ही चावल वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। चावल वितरण हेतु जिले की सभी 570 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अग्रिम आवंटन कर भंडारण तेज़ी से किया जा रहा है।
खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को बिना किसी असुविधा के चावल उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल बरसात के समय आम जनता को खाद्य सुरक्षा देने की दिशा में राज्य सरकार का एक सराहनीय कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार ऐतिहासिक – आम जनता को मिलेगी राहत : विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

हाई कमान के बुलावे पर अर्जुन तिवारी पहुंचे दिल्ली, नीलकंठ बदले जाने की संभावना

Bhuvan Patel

नए कप्तान से लोगो को था उम्मीद लेकिन वो भी नही हो रहा पूरा  चोरी से निजात कब

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!