BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरोदा बांध में मिला 65 किलो का मछली , 6 फिट था लंबा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को नेताजी मछुआरा समिति के मछुआरों को जाल में बड़ी मछली मिली है। मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 6 फिट से विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 65 किलो बताई गई। मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से उपर मछली को निकालने में सफल हुए।
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आरडी सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध है। इस जलाशय में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर तीन समिति नेताजी मछुआरा समिति, श्रीराम मछुआ सहकारी समिति और केंवट मछुआरा समिति को पट्टे पर दिया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा समितियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार मुहैया हो रही है। इससे पहले इस जलाशय से 80 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी।
नेताजी मत्स्योद्योग सरकारी समिति के सदस्य हीरालाल मल्लाह, सुखदेवराम मल्लाह, राजेंद्र मल्लाह और अन्य सदस्यों ने 65 किलों की बड़ी मछली को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यहां मछली स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरोदा जलाशय में रोज की तरह आज भी जिले के मछुवारे मछली पकड़ने गए थे। तभी अचानक जाल मे 65 किलो के मछली को पकड़कर हीरालाल मल्लाह और उसके साथी बहुत उत्साहित हो गए। नेताजी मत्स्योद्योग सरकारी समिति के कार्यकारिणी सदस्य दीना मल्लाह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार मे मछुआरों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ और समर्थन मिल रहा है। इसके लिए सभी मछुवारा सदस्यो ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णू देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हटरी बाजार में बछड़े पर चाकू से हमला — आरोपी इमरान कुरैशी 10 घंटे में गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल क्षेत्रों को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात, 10 पानी टैंकरों का लोकार्पण, 42 लाख के विकास कार्यों की भी सौगात

Bhuvan Patel

भोरमदेव में रणघोष से गूंजा संघ का शंखनाद, 24 वादकों ने किया घोष वादन का प्रदर्शन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!