BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिले में मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित किया है। नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव 2025 के लिए कबीरधाम जिले में प्रशासन ने विशेष आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिले में संचालित देशी मदिरा (सी.एस.2-घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.1-घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.2-घघ) की फुटकर दुकानों एवं मद्यभण्डारण भाण्डागार कवर्धा, बार को नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन, 2025 में बंद रखने हेतु “शुष्क अवधि” घोषित किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में सभी अपने प्रभार क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार कवर्धा तथा एफ.एल.-3 (ग) “पर्यटन बार” सरोधादादर चिल्फी को सील बंद कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वेटलैण्ड संरक्षण की नई पहल – ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनने के लिए आमंत्रण, 28 जुलाई अंतिम तिथि

Bhuvan Patel

वनमंडल अधिकारी शशि कपूर ने ध्वजारोहण कर अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 

Bhuvan Patel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!