BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात , महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पालिका कवर्धा में 68.22, पंडरिया में 76.17, नगर पंचायत पिपरिया में 89.39, पाण्डातराई 84.97, बोड़ला में 75.68., सहसपुर लोहारा 81.77, इंदौरी में 79.79. प्रतिशत मतदान

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री ने किया बोड़ला नगर पंचायत के विकास के लिए 2.56 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

पांडातराई क्षेत्र में सनसनी, युवक की हत्या कर शव के किए गए कई टुकड़े

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!