BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूल जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटन मौत, बहन की हालत गंभीर, इलाज जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पंडरिया शहर के आगे तेंदुआडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं उसकी मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे कवर्धा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कल सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक छात्र शाहिद कुरैशी (15 वर्ष) अपनी बहन आलिया कुरैशी (12 वर्ष) को एम्बिशन स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कवर्धा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में शाहिद ने दम तोड़ दिया। कवर्धा के निजी अस्पताल में इलाज जारी था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण एम्स रायपुर रेफर किया गया है।जहां पर इलाज जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा और पंडरिया विधानसभा चुनाव में अब आर पार की लड़ाई 

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नागपुर से दो स्थाई वारंटियों को पकड़ा

Bhuvan Patel

स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में लहराएगा तिरंगा, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!