BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिले में हाई स्कूल परीक्षा में सामूहिक नकल, हुई शिकायत 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा शुरू कर दिया है। परीक्षा को शांति पूर्ण कराने के लिए उड़नदस्ता टीम भी गठित किया गया है बावजूद नकल पर लगाम नहीं लग रहा है आखिर परेशान लोगों ने सक्षम अधिकारी से लिखित शिकायत कर नकल रोकने की मांग किया है। 

सामूहिक नकल रोकने हुई शिकायत

स्कूलों में लगातार चल रहे सामूहिक नकल को लेकर लोग परेशान है । नकल रोकने जिम्मेदार अधिकारियो को सोशल मीडिया और मोबाइल से सूचना दिए बावजूद नहीं रुकने पर परेशान ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पण्डरिया , जिला-कबीरधाम, (छ.ग.) को लिखित आवेदन दिए हैं जिसमें केन्द्राध्यक्ष द्वारा सामूहिक नकल कराने के संबंध में जानकारी देते हुए शिकायती पत्र दिए है । उसमें निवेदन पूर्वक आग्रह किए है कि छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2025 दिनांक 01/03/2025 से प्रारंभ है। शुरू दिन से ही यहाँ पर्यवेक्षकों द्वारा नकल कराई जा रही है। नकल कराने से होशियार , होनहार बच्चों की भविष्य के प्रति खिलवाड़ है। कड़ी मेहनत करके परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के साथ कहीं गलत न हो इसका प्रतिभावान छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

शिक्षकों पर भी लगाए आरोप

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत पत्र में सालभर शिक्षक और शिक्षिकाए ठीक से पढ़ाई नहीं कराती हैं और अपनी गलती उजागार न हो इसलिए भी नकल कराकर उस पर पर्दा डालने का कार्य करते हैं। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने की कवायद शुरू और वाह-वाही लेने के लिए आगे रहते है।घुटुरकुंडी और कोड़ापुरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की महान कृपा करने का शिकायती पत्र दिए है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीण खुद तय करेंगे विकास की दिशा – 2 अक्टूबर को कबीरधाम में ग्राम सभा

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बैगा आदिवासी किसानों को कृषि व सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का उठाया मुद्दा, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं किसान हित में भी पूछा प्रश्न

Bhuvan Patel

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा खतरा, कोविड जैसी सावधानियां जरूरी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!