BP NEWS CG
समाचारसिटी न्यूज़

आदिवासी छात्र लापता: सरकारी हॉस्टलों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के पश्चिम टेमरा गांव स्थित आदिवासी बालक आश्रम से चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 11 वर्षीय छात्र बीरेंद्र कश्यप रविवार सुबह से लापता है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी चिंता है। यह 100 सीटर हॉस्टल आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित है। परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल में बच्चों की निगरानी का कोई ठोस इंतज़ाम नहीं है और स्टाफ की लापरवाही से यह घटना हुई।
घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने रविवार रातभर बच्चे की तलाश की, लेकिन सोमवार दोपहर तक वह नहीं मिल सका। गुमशुदगी की रिपोर्ट घोटिया चौकी में दर्ज कराई गई है, पर अब तक न कोई ठोस कार्रवाई दिखी है और न ही कोई रणनीति सामने आई है।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी आश्रमों की सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर बस्तर जैसे संवेदनशील आदिवासी क्षेत्रों में, जहां पहले भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मां शाकंभरी अवतरण दिवस पर सामाजिक चेतना का संदेश: शिक्षा, नशामुक्ति और आत्मनिर्भरता पर जोर

Bhuvan Patel

गौरी-गौरा विसर्जन में नाचने की बात पर खूनी झड़प — पुलिस ने 10 अपचारी बालकों सहित 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय स्लम बस्ती एवं पिछड़ी हुए महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!