BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बचेली के अपराध क्रमांक 11/2025 के प्रकरण में घटना दिनांक 24.02.2025 को दोपहर करीबन 12-00 बजे बचेली होटल हिलटॉप के पास आरोपी किशोर एवं ईश्वर सोनानी दोनो भाईयो के द्वारा प्रार्थी विक्की कश्यप निवासी किरन्दुल को पुरानी विवाद को लेकर प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे जिस पर थाना बचेली पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिर0 करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियो के पतासाजी हेतु लगातार जिला बीजापुर व शरहदी जिलो में दबिश देकर पता तलाश किया गया एवं पता तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये जो दिनांक 10-03-2025 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दोनो सातिर अपराधी से पुराना मार्केट बचेली तरफ घूम रहे है जिस पर तत्काल टीम बनाकर दबिश देकर घेराबंदी कर उक्त आरोपियो को पकड़ा गया एवं उनसे घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे की चाकू एवं एक मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपीगण सातिर अपराधी है । थाना बचेली पुलिस द्वारा सातिर अपराधियो पर नकेल कसने एवं होली त्यौहार नजदीक होने एवं गुंडा बदमाश एवं आसामजिक तत्वो पर कार्यवाही लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । दिनांक 10.03.2025 को आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
अपराध क्रमांक :- 11/2025
धारा :- 126(2), 296, 351(3),115(2),109,3(5) बीएनएस
नाम आरोपीगण :- 01- किशोर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 32 वर्ष,
02- ईश्वर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी पुराना मार्केट
बचेली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा।
जप्त मसरूका :- 01- घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू
02 – एक नग सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्र. CG18N0125

Related posts

व्यवस्था में सुधार नहीं, पुराने अस्पताल के सामने कचरा ढेर से लोग बेहाल

Bhuvan Patel

मुखबिर की सूचना पर चिल्फी पुलिस ने फिर पकड़ा गांजा 

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक विवदों का हुआ राजीनामा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के 16 हजार 478 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!