BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव महोत्सव में कुर्सियां तोड़फोड़ करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उपद्रव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
ड्रोन कैमरे, सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क की जारी है हर एक उपद्रवी की पहचान
कबीरधाम पुलिस की चेतावनी – अगली बार कुर्सी नहीं, सलाखें मिलेंगी
भोरमदेव महोत्सव के दौरान उपद्रव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई की है। भीड़ का फायदा उठाकर कुर्सियाँ तोड़ने और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज पुलिस ने दो लोगों
✅ लक्ष्मण मरकाम पिता विष्णु मरकाम (उम्र 32 वर्ष, निवासी राजमहल चौक, कवर्धा)
✅ सुरेश यादव पिता धंसू यादव (उम्र 22 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चिल्फी)
को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी बोड़ला के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है जहां इनके विरुद्ध इस्तगासा पेश कर उन्हें जेल भेजने का आग्रह किया जा रहा है । लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है— जो भी इस उपद्रव में शामिल था, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
घटनास्थल पर तैनात ड्रोन कैमरों, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ग्राम कोटवारों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इनका  फोटो-वीडियो जारी कर कोड नंबरिंग कर दिया है, अब कोई भी बच नहीं पाएगा।  जो लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहे थे, वे या तो खुद सामने आ जाएं या फिर पुलिस उन्हें खोज निकालकर जेल भेजेगी।
पुलिस की यह कार्रवाई  महज औपचारिकता नहीं, बल्कि एक कड़ा संदेश है— जो भी कानून तोड़ेगा, वह जेल जाएगा। आम जनता से अपील है कि यदि किसी को इन उपद्रवियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत *पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479254954 पर सूचित करें।
✅ सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
✅ सटीक जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।
✅ अपराधियों को बचाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
जो भी भविष्य में इस तरह की हरकत करने की सोच रहा है, वह एक बार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को देख लेवें— अगली बार टूटी कुर्सी नहीं, बल्कि सलाखें होंगी
 कबीरधाम पुलिस

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदिवासी समाज का आक्रोश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान पर कवर्धा में उभरा बड़ा आंदोलन

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कवर्धा हेलीपेड पर बीरन माला से हुआ स्वागत  कुमारी शैलजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी पहुंचे

Bhuvan Patel

मुख्यालय में रहने से परहेज, प्रतिदिन साठ किलोमीटर का सफर , कैसे दूर होगी कुपोषण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!