BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जय-बीरू की जोड़ी में डीएन योगी को मिली जिला प्रेस क्लब सचिव की कमान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिला प्रेस क्लब कवर्धा के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी को संगठन के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डीएन योगी के सचिव बनने के साथ ही जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अनुभव और सक्रियता का समावेश हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिले की पत्रकारिता में उनका व्यापक अनुभव और मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसी अनुभव को देखते हुए अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने उन्हें सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

प्रकाश वर्मा और डीएन योगी की जोड़ी को पत्रकारिता जगत में ‘जय-बीरू की जोड़ी’ के रूप में देखा जा रहा है। दोनों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को जिला प्रेस क्लब के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है।

सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर डीएन योगी ने अध्यक्ष प्रकाश वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में सक्रियता से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

उनकी नियुक्ति पर जिला प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि डीएन योगी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में जिला प्रेस क्लब को नई मजबूती मिलेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“नियुक्ति शर्तों की अनदेखी! महिला पर्यवेक्षकों ने निवास स्थान में किया भ्रामक उल्लेख, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

भगवान भरोसे डेंगुरजाम का आंगनबाड़ी केंद्र: न भवन, न समय की पाबंदी, बच्चों का पोषण भगवान भरोसा 

Bhuvan Patel

डीपीएस कवर्धा में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं छात्र नेतृत्व का अलंकरण समारोह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!