BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

जांच में जुटी पुलिस , नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बाजार पारा मंडी रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं और हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
शराब छुड़ाने गए थे, लौटे मौत की खबर के साथ
बता दें कि मृतक का नाम विजय देवांगन (उम्र 36 साल) है जो की तेजपुर पोड़ी का रहने वाला था। उसे अत्यधिक शराब पीने की लत थी, जिसके चलते उसकी पत्नी ने उसे शराब की लत छुड़ाने के इरादे से 26 मार्च 2025 को सूरजपुर के इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन बीती रात परिवारवालों को अचानक फोन पर जानकारी दी गई कि विजय की तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन केंद्र पहुंचे, तो वहां विजय की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने लगाए हत्या का आरोप
मृतक के चाचा और ससुर ने नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विजय को बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि विजय के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे साफ होता है कि उसके साथ मारपीट की गई।
पुलिसिया जांच शुरू
कोतवाली थाना में पदस्थ निरीक्षक विमलेश दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
 उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं और उनकी निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन जहां केंद्र पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और सच्चाई क्या सामने आती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

इंस्टाग्राम पर युवती का प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी

Bhuvan Patel

“समाधान नहीं, समर्पण चाहिए – सुशासन तिहार में कलेक्टर वर्मा की दो टूक: ‘हर आवेदन, हर समस्या—हर हाल में हल!’”

Bhuvan Patel

सहायक संचालक का घिनौना चेहरा बेनकाब: शादी का झांसा देकर युवती का किया तीन साल तक शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी पर पुलिस ने दबोचा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!