BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महात्मा गांधी नरेगा योजना में 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का होगा मजदूरी भुगतान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अकुशल श्रमिकों के मजदूरी दर में हुई बड़ी वृद्धि।
कवर्धा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य करने वाले पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का मजदूरी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा मजदूरी दरो में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है जो तत्काल प्रभाव से जिला कबीरधाम में भी लागू किया गया है।
मजदूरी दर में हुई वृद्धि के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए पूरे देश में नई अकुशल दरो की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राज्य के पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। ज्ञात हो कि मनरेगा अंतर्गत बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण मजदूरी मूलक कार्य में नियोजित किए जाते हैं जिन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया जाता है। दिए गए टास्क के आधार पर कार्य के दौरान प्रत्येक सप्ताह मजदूरी भुगतान श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे जारी किया जाता है। ज्ञात हो की इसके पहले 243 रुपए प्रतिदिन मजदूरी भुगतान होता था जिसमें भारत सरकार द्वारा बड़ी वृद्धि करते हुए 261 रुपया कर दिया गया है। मजदूरी भुगतान में वृद्धि होने से ग्रामीण परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ होगा।

Related posts

दहेज की हैवानियत: पति ने पत्नी को पीटकर जहर पिलाया, इलाज के दौरान मौत

Bhuvan Patel

कल नारद जयंती पर पत्रकारों और महिला शक्तियों का भव्य सम्मान, पंडरिया बनेगा संवाद और सामाजिक चेतना का केंद्र

Bhuvan Patel

कार्रवाई : मोटरसाइकिल से शराब बेचते तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, 4.68 लीटर शराब बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!