BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, रक्तदान शिविर और भव्य वरघोड़ा बने आकर्षण का केंद्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पाँच दिवसीय भक्ति, सेवा, और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर आया जन्मकल्याणक महोत्सव
पंडरिया। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर पंडरिया जैन समाज द्वारा विविध आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत 24वें तीर्थंकर प्रभु महावीर की जयन्ती के उपलक्ष्य में पूजा-पाठ, नवकार महामंत्र जाप, जीवदया सेवा, रक्तदान शिविर और भव्य वरघोड़ा सहित कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
पाँच दिवसीय प्रभातफेरी के दौरान प्रतिदिन गौ सेवा के अंतर्गत रोटी और गुड़ अर्पण कर जीवदया की मिसाल पेश की गई। 9 अप्रैल को विश्व शांति और कल्याण के लिए विशेष नवकार महामंत्र जाप आराधना आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से नवलकिशोर पांडेय, वीरेन्द्र शर्मा, विजय जायसवाल, मनीष शर्मा, पार्षद नारायण सोलंकी और अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल और पाठशाला के बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सजीव प्रस्तुतियाँ दीं। श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती गोल्डी लोढ़ा, श्रीमती ज्योति लोढ़ा, श्रीमती आशु जैन और अन्य महिलाओं के साथ-साथ अर्हम, विराट, परी बोथरा, परी लोढ़ा, अक्षत, युग, आरुष, शायरी, रुद्र, कीवी, गर्व, उर्विल, श्रृष्टि, काव्या, तान्या जैसे बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही।
जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वय वंदन योजना के अंतर्गत 21 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में NH Narayana Hospital का विशेष सहयोग रहा, साथ ही भारतीय जैन संघटना के पुरुष और महिला शाखा का योगदान उल्लेखनीय रहा।
महावीर जयंती के दिन प्रभातफेरी, पूजा-अर्चना और जन्मकल्याणक पूजन के पश्चात नगर में भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो महावीर के सिद्धांतों के जयघोषों के साथ प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुँचा। इस जुलूस में अन्य समाज के लोगों ने भी शीतल जल वितरण कर सहभागिता निभाई।

 

यह महोत्सव सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बन गया, जिसमें विभिन्न समुदायों ने मिलकर जैन समाज को बधाई दी और एकता का संदेश दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री खरतरगच्छ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट कमेटी के सहयोग से सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन अनियमितता का उठाया मुद्दा 

Lomesh Patel

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित बैगा बस्ती – राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ मूलभूत अधिकारों को तरस रहे

Bhuvan Patel

“बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान ही मेरी दीपावली की सच्ची रोशनी है।” — भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!