BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रेंगाखार वन परिक्षेत्र में अवैध काष्ठ एवं रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही – लाखों के वाहन व सामग्री जप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के रेंगाखार वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध काष्ठ और रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार के निर्देशन में 11 और 12 अप्रैल को तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 20 लाख रुपये की जप्ती की गई।

पहले मामले में ग्राम धामिनडीह निवासी ईश्वर सिंह द्वारा अवैध रूप से साजा काष्ठ परिवहन करते पाए जाने पर 0.580 घ.मी. काष्ठ और ट्रैक्टर वाहन जब्त किया गया।
दूसरे और तीसरे मामलों में रामपुर क्षेत्र में रवि खुसरे एवं विदेशी मेरावी को अवैध रेत खनन/परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों के ट्रैक्टर और कुल 1.48 घ.मी. रेत जब्त की गई।
वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। सभी वाहनों की राजसात की प्रक्रिया जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिले में 18 मार्च तक मानाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह , सभी सीएचसी एवं जिला चिकित्सालय मे नेत्र जॉच जारी

Bhuvan Patel

मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का अंबार , कलेक्टर ने  तकनीकी सहायक और रोजगार सहायको को  नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

Bhuvan Patel

चिटफंड कंपनी बी.एन.गोल्ड के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कंपनी द्वारा रकम दूगना करने के नाम पर , की गई थी ठगी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!