कवर्धा। डड़सेना कलार समाज, कबीरधाम द्वारा जिला कार्यालय में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए “शासकीय अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ” का गठन किया गया।
इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से प्रकोष्ठ के सदस्यों का मनोनयन किया गया।
जिला संयोजक – चंद्रशेखर जायसवाल
जिला सह-संयोजक – सुरेश जायसवाल
जिला सचिव – महेश जायसवाल
सलाहकार – संजय जायसवाल
कवर्धा ब्लॉक संयोजक – सतीश जायसवाल
लोहारा ब्लॉक संयोजक – सत्तू जायसवाल
बोड़ला ब्लॉक संयोजक – श्यामू जायसवाल
पंडरिया ब्लॉक संयोजक – रूपचंद जायसवाल
सम्मेलन में समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, विभागीय स्तर पर हो रही प्रताड़नाओं से मुक्ति दिलाने, तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, कला-संस्कृति और खेल में सक्रिय योगदान देने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु सुझाव और विचार साझा किए।
इस सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष खेलूराम जायसवाल, जिला महामंत्री उमराव डड़सेना, जिला सचिव श्रवण कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल, परिक्षेत्र अध्यक्ष बद्री जायसवाल एवं समाजसेवक रामकुमार सिन्हा सहित जिले भर के सामाजिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने समाज के विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को और भी सशक्त बनाने का संकल्प लिया।