BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों – भूपेन्द्र साहू और करन चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 24 मार्च 2025 को एक पीड़िता द्वारा सिटी कोतवाली मुंगेली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 23 मार्च को वह अपनी बहन ममता बंजारे के साथ ग्राम घोरपुरा के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर USB सेंटर जा रही थी। शाम करीब 6:30 बजे भूपेन्द्र साहू अपने साथी करन चौहान के साथ स्कूटी पर आया और शराब के नशे में पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए पीड़िता के साथ बदसलूकी की और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पीछा करते हुए USB सेंटर तक पहुंचा और वहां भी गाली-गलौच कर केंद्र के भीतर घुसने का प्रयास करने लगा। जब स्टाफ और आस-पास के लोगों ने रोका तो उन्होंने भी अभद्र व्यवहार किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
सबूत और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान लिए गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। घटना में प्रयुक्त पुरानी स्कूटी को भूपेन्द्र साहू के कब्जे से गवाहों की उपस्थिति में बरामद किया गया।
आरोपी:
1. भूपेन्द्र साहू, पिता बिंदाराम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी घोरपुरा
2. करन चौहान, पिता उमेद चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी घोरपुरा
दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/25, धारा 75(1)(II), 78, 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध सिद्ध होने पर 14 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. यादव, सहायक उप निरीक्षक रोशन टंडन, प्रधान आरक्षक भुवन चतुर्वेदी, लोकेश्वर कौशिक, आरक्षक नोहर डड़सेना, अरुण साहू, रवि श्रीवास, मनोज टंडन और राधे लाल की अहम भूमिका रही

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मौत का गड्ढा बना खनन का छोड़ा हुआ जख्म: तीन दिन से लापता श्रमिक, संसाधनविहीन गोताखोर बेबस तालाब नहीं, 15–20 साल पुरानी पत्थर खदान; गहराई बनी तलाश में सबसे बड़ी बाधा

Bhuvan Patel

वर्षा पर निर्भरता खत्म, खेती बनी स्थायी: मनरेगा का सिंचाई कूप मॉडल बना राष्ट्रीय प्रेरणा”

Bhuvan Patel

रायपुर: Hira Group के मैंगनीज अयस्क में चोरी और मिलावट का खुलासा, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!