BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

साधु-संतों पर हमले के विरोध में जैन समाज की अहिंसा रैली—देशभर में साधु-साध्वियों की सुरक्षा की उठी माँग”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया,  समाज पंडरिया द्वारा विगत 13 अप्रैल को मध्यप्रदेश के सिंगोला के समीप ग्राम कछाला में हनुमान मंदिर में विश्रामरत जैन संतों पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में आज एक शांतिपूर्ण अहिंसा रैली का आयोजन किया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने सम्पूर्ण भारतवर्ष के जैन समुदाय को झकझोर दिया है।
असामाजिक तत्वों द्वारा रुपयों की मांग को लेकर संतों पर किया गया हमला अत्यंत निंदनीय है। जैन संत, जो देशभर में सत्य और अहिंसा का संदेश फैलाते हैं, उन पर इस प्रकार का हमला समाज के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। इसी के विरोध में जैन समाज के सभी वर्ग—महिलाएं, पुरुष व बच्चे—एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और जैन मंदिर से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।
रैली के समापन पर तहसील कार्यालय में  तहसीलदार  को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों तथा जिलाधीश कबीरधाम से यह माँग की गई कि जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था की जाए और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएँ।
रैली में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण—अध्यक्ष हरीश जैन, उपाध्यक्ष ललित जैन, सचिव अशोक जैन, सह सचिव दीपक जैन, तथा सदस्य शिखरचंद जैन, चन्द्रविजय जैन, विकास जैन, अनिल जैन, सिद्धार्थ जैन, विजय जैन, अजय जैन, कोमल डाकलिया, विक्की जैन, श्रेयांस जैन, अजय बंगानी, विवेक जैन सहित श्रीमती गोल्डी जैन, श्रीमती ममता बंगानी, श्रीमती आशु जैन एवं सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों की सहभागिता रही।
जैन समाज की यह रैली न केवल हमले के विरोध का प्रतीक है, बल्कि यह देशभर में विचरण करने वाले सभी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक सकारात्मक पहल भी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

कन्या छात्रावास कुंडा में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा लहराकर बच्चों को बांटे टिफिन

Bhuvan Patel

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!