BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गुढ़ा समाधान शिविर में जनता को मिला भरोसा, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – अब सब स्टेशन तक बनेगी पक्की सड़क: कैलाश चंद्रवंशी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुढ़ा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की वर्षों पुरानी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने गुढ़ा विद्युत सब स्टेशन तक 5 लाख रुपए की लागत से पक्की सड़क निर्माण की घोषणा की। बरसात के दौरान यह रास्ता कीचड़ से भर जाता था, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती थी। यह घोषणा जन प्रतिनिधि वीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर की गई।
चंद्रवंशी ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए पटवारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन ग्राम पंचायत भवन में बैठने और पंचायत सचिवों को नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राजस्व और पंचायत से जुड़ी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके।
वीरेंद्र साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में गांवों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीबों को आवास और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जैसे कदमों से आम जनता को राहत मिली है।
समाधान शिविर में जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, एसडीओ मुकेश रावटे, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कवर्धा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेमी संग रची साजिश — पति पर करवाया जानलेवा हमला, सिमगा पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

Bhuvan Patel

कवर्धा में ३१ दिसम्बर को होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!