BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बंदरों की निर्मम हत्या: वन विभाग की त्वरित कार्यवाही, जल्द कोर्ट में पेश होगा चालान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
ग्राम पंचायत कोसमंदा, तहसील सहसपुर लोहारा में निर्दयता पूर्वक बंदरों की हत्या की घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। दिनांक 13 मई 2025 को गौ सेवक एवं जीव सेवक संघ के श्री हरीश कुमार चौहान द्वारा दूरभाष के माध्यम से वन विभाग को इस अमानवीय कृत्य की सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही वन परीक्षेत्र सहसपुर लोहारा के वन अमले ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर छह बंदर मृत अवस्था में पाए गए, जिन्हें वन विभाग ने अपने सुपुर्द लेकर विधिवत रूप से पंचनामा तैयार किया। इस जघन्य कृत्य के खिलाफ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20792/09 दिनांक 13.05.2025 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की विवेचना तीव्र गति से की जा रही है। वन विभाग ने बताया कि जल्द ही समस्त साक्ष्यों के साथ चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जा सके।
वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति यह कार्यवाही एक सख्त संदेश है कि किसी भी प्रकार की क्रूरता और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में कामठी मंदिर विवाद पर बवाल, हाईवे जाम

Bhuvan Patel

41 किलो की लूट, अब 35 किलो की वजन !” खैरझीटी नया धान केंद्र में 25.87 लाख की धान गायब — संगठित खेल की परतें

Bhuvan Patel

मोदी की गारंटी लागू करो” की मांग पर कर्मचारी सड़कों पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का 29 से 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय कामबंद आंदोलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!