BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई युवती घायल अवस्था में मिली, पुलिस जांच जारी 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना कुकदुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदौरा के जंगल में कल दिनांक 23.05.2025 को एक युवती अर्धमूर्छित अवस्था में पत्थरों के बीच पड़ी मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित सतर्कता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम द्वारा तुरंत हरकत में आते हुए युवती को प्राथमिक उपचार हेतु पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया।
 दिनांक 24.05.2025 को महिला थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पहुंचकर युवती से पूछताछ की। हालांकि युवती की स्थिति अभी पूरी तरह बयान देने योग्य नहीं है, फिर भी प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां आपसी विवाद और हाथापाई के बाद युवक उसे जंगल में अकेला छोड़कर चला गया।
युवती के गले और शरीर पर चोट व खरोंच के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना में शारीरिक संघर्ष हुआ है। वर्तमान में युवती को बेहतर उपचार हेतु मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि निजी संबंधों में भी सतर्कता बरतना कितना आवश्यक है। किसी भी सुनसान या जोखिमपूर्ण स्थान पर अकेले या बिना पूर्ण भरोसे के जाना खतरे से खाली नहीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ कर दी है और युवती की स्थिति सामान्य होने पर विस्तृत बयान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संदेश
किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा को नज़रअंदाज़ न करें। जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने से पूर्व सोच-विचार करें और अपने परिजनों को जानकारी अवश्य दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी  सुरक्षा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में तीजा उत्सव का भव्य समापन – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने बांटीं खुशियाँ, माताओं-बहनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Bhuvan Patel

मछली खाने वाले लिए बुरी खबर

Bhuvan Patel

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!