BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

झपटमारी की वारदात का खुलासा: महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में महिला से झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, वहीं दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक और एसडीओपी पंडरिया भूपत भूपेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना तरेगांव जंगल प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह एवं उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है।
घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दुल्लापुर (थाना तरेगांव जंगल) की एक महिला, जो घरेलू कार्य के साथ दुकान चलाती है, 22 मई 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे अपनी दुकान पर थी। उसी समय लाल रंग की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक दुकान पर आए और कुछ सामान खरीदने के बहाने वहां रुके। सामान लेने के बाद जब वे वापस जाने लगे, तभी उनमें से एक युवक फिर से दुकान में आया और महिला के गले में पहने सोने के लॉकेट की पांच पत्तियों को झपट लिया। इसमें से तीन पत्तियाँ गिर गईं, जबकि दो सोने की पत्तियाँ (कीमत लगभग ₹6000) लेकर आरोपी भाग गए।
इस घटना की रिपोर्ट थाना तरेगांव जंगल में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2025, धारा 23(2) भा.स.अ. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त:
जांच के दौरान संदेही संदीप डाहिरे पिता मोतीलाल डाहिरे (उम्र 21 वर्ष), निवासी नवागांव हटहा थाना पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी अपने पास छुपाकर रखा है। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी संदीप डाहिरे को 23 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाया जा रहा है अभियान , मंदिरों के पास पहुंच रहे है टीम

Bhuvan Patel

एक महीना… शून्य कार्रवाई! कलेक्टर की अनुशंसा की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

Bhuvan Patel

97 वर्षीय वृद्ध महिला ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया समर्पण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!