BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा: जंगल में युवती की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या का प्रयास किया गया। हालांकि समय पर पहुंची डायल 112 की टीम और पिकनिक मनाने गए स्थानीय युवकों की सतर्कता से युवती की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, 21 मई को युवती मुनमुना, थाना कुकदूर क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। अगले दिन 22 मई की शाम वह पुराने परिचित रवि मरकाम के घर गई, लेकिन वहां रवि मौजूद नहीं था। बाद में रवि ने युवती को कॉल कर अपने साथी अजीत मरकाम के साथ बाइक में बदौरा जंगल की ओर ले गया।
जंगल में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रवि ने युवती की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। बेहोश हुई युवती को मरा समझकर दोनों आरोपी जंगल की एक गुफा में छोड़कर भाग निकले।
23 मई की शाम पंडरिया क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने उसी जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने युवती की हल्की आवाजें सुनीं। युवकों ने साहस दिखाते हुए युवती को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने तुरंत पहुंचकर युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया।
युवती की स्थिति अभी स्थिर नहीं है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों रवि मरकाम (20) और अजीत मरकाम को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) व 140(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में यह त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने बहादुर युवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता से एक जान बच सकी, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
पुलिस की अपील: यदि किसी को किसी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्मानाबिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

Bhuvan Patel

कबीरधाम: किसानों के ट्यूबवेल से चोरी, केबल तार और नोजल हुए गायब; कबाड़ी से जुड़ सकते हैं तार

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!