BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

एसपी ने आधी रात किया शहर का निरीक्षण, लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, सतर्क ड्यूटीवालों को मिला इनाम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
4 जून की देर रात पुलिस अधीक्षक ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का अचानक निरीक्षण किया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्त व्यवस्था की जांच के दौरान सिटी कोतवाली मुंगेली में ड्यूटी पर लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी को शो-काज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
वहीं, लोरमी क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय पाए गए। इनमें लिलक साहू, दिलेश्वर साहू और जितेन्द्र ठाकुर गश्त करते मिले जबकि सेक्टर अधिकारी मनकराम ध्रुव और जोनल अधिकारी लक्ष्मण खुंटे संतोषजनक कार्य निष्पादन करते पाए गए। सभी को नगद इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित गश्त, पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर सख्ती जारी रखें। रात्रि में बेवजह घूमने वालों से पूछताछ कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म, प्रेगनेंसी के बाद हुआ खुलासा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा…

Bhuvan Patel

4 करोड़ की उधारी का कहर! पत्नी और दो बच्चों संग जहर निगलने की कोशिश — सुसाइड नोट में धमकियों का जिक्र, चारों की हालत नाजुक

Bhuvan Patel

मनमानी : उच्चाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे डाक्टर, स्थानांतरण के बाबजूद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!