BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पत्नी ने रचाई साजिश, प्रेमी संग पति पर करवाया जानलेवा हमला —  पुलिस ने किया मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विवाह के महज नौ महीने बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।  पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
मामला भवानी नगर सिमगा निवासी उमाशंकर कुंभकार (36) पर प्राणघातक हमले से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपिया पत्नी निशा कुंभकार का विवाह से पहले प्रदीप कहार नामक युवक से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद मिलने-जुलने में बाधा आने पर दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के तहत 25 अक्टूबर की शाम निशा ने अपने पति उमाशंकर को फोन कर बेमेतरा पुराना पुल के पास एक परिचित को पैसे देने भेजा। वहां पहले से मौजूद प्रेमी प्रदीप कहार ने लोहे की धारदार कैंची से उमाशंकर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।
थाना सिमगा पुलिस ने प्रार्थी सुनील कुमार कुंभकार की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109, 61(2) क बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित सिमगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की लोकेशन छिंदवाड़ा (म.प्र.) में ट्रेस की। तत्पश्चात पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रदीप कहार उर्फ अनुज साहू उर्फ मैथ्यू (24 वर्ष) निवासी ग्राम लखनवाड़ा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से पूछताछ में उसने अपनी प्रेमिका निशा कुंभकार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाना और हमला करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
थाना सिमगा पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की तकनीकी दक्षता से यह गुत्थी सुलझ पाई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“‘घुसपैठियों’ पर पंचायतों में नजर, मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम बोले – छटपटाने की जरूरत नहीं!”

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

लटुवा में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग, बिना NOC बन रहे मकान; नहर पाटकर कब्जे का आरोप

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!