BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया के खरहट्टा शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि” सभा, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर तथा जिला संगठन के निर्देशन में पंडरिया मंडल के शक्ति केंद्र खरहट्टा में “संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत” विषय पर मंडल स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडरिया मंडल अध्यक्ष रविश सिंह के वक्तव्य से हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है।
सभा में मंडल प्रभारी नवल किशोर पांडे ने “विकसित भारत के अमृतकाल” की थीम पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर सरकार द्वारा किए गए बदलावों का विस्तार से उल्लेख किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को सफल और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश को नई दिशा देने वाले निर्णय इसी अवधि में लिए गए। पंडरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, आवास, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
वहीं, मंडल कोषाध्यक्ष हरीश जैन ने सरकार की प्रमुख योजनाओं और जनहितकारी कार्यों का आंकड़ों सहित विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तुलस कश्यप ने भी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन पवन कुंभकार ने किया। आयोजन में रामफल यादव, योगेश शर्मा, महेश चंद्राकर, हरेंद्र चंद्राकर, पूरन राजपूत, हरी साहू, विक्की यादव, आनंद तिवारी, अनिल निषाद, रविशंकर ठाकुर, श्यामचरण बंजारा, कपिल दीवान, और तुलसी धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृ शक्ति की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिसमें संगीता हलवाई, रानी यादव, मीना निषाद, रामकुमारी निषाद, सुभद्रा यादव, और संगीता ढीमर प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मंडल के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बारात में बवाल: युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध

Bhuvan Patel

पंचायत राज की लूट! किराया–नीलामी की 4.72 लाख की सरकारी रकम गायब, सरपंच पर गबन का गंभीर आरोप

Bhuvan Patel

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर आप का डोर टू डोर जनसंपर्क 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!