BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को ग्राम गोतियारडीह के निवासी और अभनपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जयवर्धन बघेल ने हाल ही में एक भूमि खरीदी थी। उस भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। भ्रष्टाचार के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जयवर्धन ने इसकी शिकायत सीधे एसीबी से की।
शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत की राशि लेते ही रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई। पकड़े जाने के बाद पटवारी को तत्काल हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एसीबी टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार की गहराई सामने आई है।
यह मामला एसीबी के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नशे ने ली दो जिंदगियां: अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Bhuvan Patel

सड़क हादसे में घायल को परिजनों की गैरमौजूदगी में निजी अस्पताल रिफर कर डॉक्टर ने बढ़ाई मुसीबत, इलाज के अभाव में हुई मौत, शव के बदले मांगे 58 हजार

Bhuvan Patel

1 करोड़ 84 लाख की ठगी करने वाला 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!