BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“मोर गांव मोर पानी अभियान” के तहत जल संरक्षण की बड़ी पहल – 20 जून को गांव-गांव में श्रमदान से बनेंगे सोख्ता गड्ढे”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा “मोर गांव मोर पानी अभियान” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर एक जनआंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 20 जून 2025, शुक्रवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से सोख्ता गड्ढा निर्माण किया जाएगा।
जिला प्रशासन की मंशा है कि गांव-गांव में जल पुनर्भरण की संस्कृति विकसित हो, जिससे गिरते भूजल स्तर को सुधारा जा सके। इस क्रम में प्रत्येक घर, विशेषकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्व सहायता समूह की दीदीयों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, मितानिनों, ग्राम सचिवों, रोजगार सहायकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों के निवास स्थानों पर सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जाएगा।
व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारी
इस महाअभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए 18 और 19 जून को मुनादी करवाई जाएगी। साथ ही, स्व सहायता समूह की सदस्याएं एवं विभागीय मैदानी अमला घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और श्रमदान के लिए प्रेरित करेंगे।
शपथ के साथ जनसंकल्प
20 जून को ही पंचायत भवनों, स्कूल परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि समाज में जल बचाने की भावना को स्थायी रूप दिया जा सके।
प्रशासन की अपील
जनपद पंचायत बोड़ला द्वारा सभी सरपंचों, सचिवों और फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान की तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए गांव-स्तर पर जनसंपर्क, समन्वय और क्रियान्वयन की रूपरेखा सुनिश्चित करें।
इस पहल से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें स्वयं समाधान का हिस्सा भी बनाया जा रहा है। अभियान इस विचार को पुष्ट करता है कि “जल है तो कल है।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आत्मानंद स्कूल बना रिश्वत का अड्डा — विधवा, निर्धन माताओं से भी वसूली, मासूम भविष्य के साथ खिलवाड़”

Bhuvan Patel

नहाने गई दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Bhuvan Patel

कवर्धा पुलिस ने 4 घंटे में कार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!