BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 110 बसों की जांच, 3 अनफिट वाहन जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त जांच शिविर में बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली 110 बसों की सघन जांच की गई। इस दौरान तीन वाहन पूरी तरह अनफिट पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में चले इस अभियान में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर न सिर्फ वाहनों की तकनीकी जांच की, बल्कि चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की भी पड़ताल की – आखिर बच्चों की सुरक्षा कोई मजाक तो नहीं!
जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन साहू ने जानकारी दी कि जांच में कुछ वाहनों के दस्तावेज अधूरे मिले, कुछ की फिटनेस रिपोर्ट ने साथ छोड़ दिया। वाहन मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द कमियों को दूर कर दोबारा जांच कराएं। वहीं जो वाहन इस अभियान से ‘भाग’ खड़े हुए हैं, उन्हें 20 जून को दोबारा तलब किया गया है – वरना होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।
जहां यह अभियान लापरवाह वाहन मालिकों के लिए एक चेतावनी बनकर आया, वहीं ज़िम्मेदार स्कूल प्रबंधन और सजग वाहन चालकों के लिए यह राहत की खबर भी है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूली वाहनों को अब बिना पूरी जांच के सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं मिलेगी।
तो अगली बार जब आपके बच्चे की स्कूल बस आए – थोड़ा इत्मीनान रखिए, क्योंकि प्रशासन अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक भी चूक के मूड में नहीं है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के वनांचल में धान खरीदी पर बड़ा सवाल सूखत के नाम पर कटौती या खुली लूट , आदिवासी किसान व्यवस्था के दबाव में

Bhuvan Patel

बोर्ड परीक्षा परिणाम के दौरान बढ़ रही साइबर ठगी: पुलिस की चेतावनी और सावधानी संबंधी अपील

Bhuvan Patel

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय “कृषि रथ” रवाना – आधुनिक तकनीकों से लैस रथ गांव-गांव पहुंचाएगा वैज्ञानिक सलाह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!