BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

विश्व योग दिवस पर जिला न्यायालय कबीरधाम में योगाभ्यास, ‘One Earth, One Health’ थीम के साथ हुआ विशेष आयोजन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा जारी प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला न्यायालय कबीरधाम स्थित ए.डी.आर. भवन में प्रातःकालीन योग शिविर का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही, योग की वर्तमान समय में प्रासंगिकता एवं स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “Yoga For One Earth, One Health” को ध्यान में रखते हुए योग के सामाजिक और वैश्विक महत्व को रेखांकित किया गया।
इस आयोजन के साथ ही तालुका विधिक सेवा समिति पंडरिया एवं लीगल एड क्लीनिक जिला जेल, कबीरधाम में भी विशेष योग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह आयोजन न्यायपालिका द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और योग संस्कृति के प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बेमेतरा युवक के आत्महत्या से नाराज साहू समाज ने किया थाना का घेराव, आरोप के बाद हटाए गए प्रधान आरक्षक

Bhuvan Patel

सुधा वाटिका में बदलेगा माहौल: कवर्धा पुलिस व नगर पालिका का स्वच्छता और सुरक्षा के लिए संयुक्त अभियान

Bhuvan Patel

कवर्धा में ग्रामीण विकास को नई गति मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ से तीन CC सड़कों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!