BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में 1200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन व जिला आयुष अधिकारी दुर्ग की पहल पर ग्राम मर्रा में 17 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस वर्ष शिविर “हरित योग और योग संगम” थीम पर आधारित था, जिसमें योगाभ्यास के साथ पर्यावरण जागरूकता को भी जोड़ा गया।
शिविर की शुरुआत ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना से की गई। योग अभ्यास का नेतृत्व गांव के अनुभवी योगाचार्य, समाजसेवी और प्रशिक्षकों ने मिलकर किया। बच्चों और ग्रामीणों को सरल आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम सिखाए गए।
शिविर के पहले दिन ग्रामीणों को औषधीय पौधों का वितरण कर उनके औषधीय गुणों की जानकारी दी गई। साथ ही औषधालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। दूसरे दिन “योग से स्वास्थ्य लाभ” विषय पर व्याख्यान हुआ, तीसरे दिन बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई। 16 जून को शासकीय स्कूल के बच्चों द्वारा योग रैली निकाली गई।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट, औषधालय सेवा कर्मचारी और शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी दी।
इस शिविर में कुल 1200 से अधिक बच्चों, ग्रामीणों और हितग्राहियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल और प्रेरणादायी बनाया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिल्फी निवासी प्रकाश अग्रवाल बने जिला संयुक्त सचिव

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में पांच दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोजगार शिविर में शामिल हुए

Bhuvan Patel

मदिरा प्रेमियों में खुशी की लहर, नहीं बढ़ रहे भाव , एक अप्रैल से नई नीति लागू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!