BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शासकीय औषधालय से लाखों के कंप्यूटर-प्रिंटर चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख का सामान बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव के शासकीय औषधालय से चोरी गए कंप्यूटर और प्रिंटर के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.83 लाख रुपये का चोरी गया सामान जब्त किया गया।
प्रार्थी डॉ. पवन कुमार ठाकुर ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं औषधालय से रात के दौरान तीन कंप्यूटर और एक प्रिंटर चोरी हो गए हैं। इस पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्धों की पहचान हुई। आरोपियों राजेन्द्र राजपूत (वार्ड 38) और गणेश राजपूत (वार्ड 24) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूल किया, और उनके कब्जे से पूरे चोरी के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यालय में अफसर, जंगल में सन्नाटा! बांध बैरियर पर नहीं कोई वनकर्मी, वन्यजीव असुरक्षित

Bhuvan Patel

स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में लहराएगा तिरंगा, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Bhuvan Patel

फिंगर प्रिंट से शातिर अपराधियों की तैयार की जा रही है जन्मकुण्डली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!