BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: चोरी की जांच करने पहुंचे जवानों पर ग्रामीणों ने बोला धावा, तीन घायल, चार आरोपी हिरासत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार को ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में तीन पुलिसकर्मी—आरक्षक अभिषेक पांडेय, गजेंद्र बिघावार और अनिल पोर्ते घायल हो गए, वहीं अनिल पोर्ते हमले के दौरान लापता हो गया था। करीब पांच घंटे की सर्चिंग के बाद वह जंगल में एक नाले के किनारे बेसुध हालत में मिला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल चार ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हमले को पूर्व नियोजित साजिश माना जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी क्षेत्र में पहले भी आबकारी विभाग की टीम पर हमला हो चुका है।
गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शुगर फैक्ट्री ने गन्ना किसानों को दिया 17.51 करोड़ का भुगतान, समय पर भुगतान में बना प्रदेश का मॉडल

Bhuvan Patel

सिख समाज ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत : ग्राम पंचायत जामुनपानी में कचरा संग्रहण भवन महज एक साल में जर्जर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!