BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गांधी मैदान व रेवाबंध तालाब से हटाया गया , चेतावनी के बाद की गई सख्त कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र में अनधिकृत रूप से डेरा डाले देवार समुदाय के विरुद्ध बुधवार सुबह पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई की। इससे पूर्व मंगलवार को उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई थी, परंतु कुछ लोग स्थल नहीं छोड़ने पर अड़े रहे।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन में सुबह 6 बजे से कार्रवाई प्रारंभ हुई। एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर, कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा एवं नगर पालिका अधिकारियों की मौजूदगी में सभी अतिक्रमण हटाए गए और स्थल की सफाई कराई गई।
स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व अव्यवस्था की घटनाएँ सामने आ रही थीं जिससे क्षेत्रीय शांति भंग हो रही थी।
कार्यवाही के मुख्य बिंदु:
अनाधिकृत ढांचों को हटाया गया
क्षेत्र को पूर्णतः स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया
पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और विधिसम्मत रही
कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंचायतो के अटल चौक, जनपदों के सभागार और स्कूल में सुशासन का विशेष आयोजन

Bhuvan Patel

नेटवर्क फॉर कंजर्विंग सेंट्रल इंडिया (NCCI) का चौथा एग्रोबायोडायवर्सिटी राउंडटेबल: कान्हा परिदृश्य में कोदो-कुटकी

Bhuvan Patel

वनभूमि पर चर्च निर्माण विवाद— डीएफओ का खंडन अधूरा, वन विभाग और वन विकास निगम की दोहरी व्यवस्था से जवाबदेही पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!