BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

चिल्फी-रेंगाखार सड़क अधूरी, बच्चों की राह मुश्किल ठेकेदार की मनमानी और अधूरे निर्माण से ग्रामीणों में रोष, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वनांचल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पर शुरू हुआ चिल्फी-रेंगाखार सड़क निर्माण कार्य अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ठेकेदार की लापरवाही और अधूरे कार्य के चलते सड़क बदहाल हालत में है। बरसात के मौसम में सड़क पर डाली गई मिट्टी अब कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की राह दुश्वार हो गई है।
झलमला, शीतलपानी, बहनाखोदरा और साल्हेवारा जैसे गांवों के बच्चे आत्मानंद स्कूल चिल्फी में पढ़ाई करने जाते हैं, लेकिन अधूरी और दलदली सड़क से होकर गुजरना उनके लिए रोजाना की चुनौती बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और फिसलन के कारण कई बाइक सवार हादसों का शिकार हो चुके हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी ने लगभग छह महीने पूर्व सड़क का कार्य शुरू किया था, लेकिन कुछ दूरी तक मिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। न तो पक्कीकरण हुआ और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। परिणामस्वरूप हर बारिश में यह मार्ग दलदल बन जाता है।
प्रशासनिक उदासीनता और गुणवत्ताहीन कार्य से नाराज ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।
वे चाहते हैं कि संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर अधूरे कार्य को तुरंत पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दो बच्चे की बाप ने नाबालिक बालिका का किया अपहरण , गिरफ्तार

Bhuvan Patel

डीपीएस कवर्धा में संवेदनशीलता और संरक्षण की मिसाल बनी कार्यशाला

Bhuvan Patel

लंबे समय से फरार धोखाघड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , इंडिया टीवी संवाददाता बैंक 138000/- रूपये की धोखाघड़ी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!