BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर ने “कान पकड़वाने” की घटना पर जताया खेद, टीचर्स एसोसिएशन ने किया मामला समाप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में जिला पंचायत और समग्र शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों से “कान पकड़वाने” की घटना को लेकर उपजा विवाद अब समाप्त हो गया है। 3 जुलाई को हुई इस घटना को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सिविल सेवा आचरण संहिता के विरुद्ध बताया था और स्थानीय विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मामले को सुलझाने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने रविवार शाम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी को फोन कर कलेक्टर बंगले बुलाया, जहां लगभग डेढ़ घंटे चली चर्चा में कलेक्टर ने घटना के लिए खेद प्रकट किया। इसके बाद एसोसिएशन ने विवाद को समाप्त करने की घोषणा की।
टीचर्स एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बेलगाम अफसरशाही पर समय रहते हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा की। बैठक में तय हुआ कि समय पर उपस्थित नहीं होने को लेकर जिन 42 कर्मचारियों को नोटिस मिला था, उनके विरुद्ध अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
साथ ही यह आश्वासन भी मिला कि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ दुर्भावनावश कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों से समय पालन और ईमानदारी से दायित्व निभाने का आग्रह किया है, ताकि जिले का विकास अविराम जारी रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जेएनवी उड़ियाकला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन — सांसद संतोष पांडेय ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की दी प्रेरणा

Bhuvan Patel

जंगलपुर में मौत का सन्नाटा: प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने एक साथ लगाई फांसी, गांव दहशत में

Bhuvan Patel

हैवानियत की हदें पार: दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा, मन नहीं भरा तो हैवानों ने प्लायर से उखाड़े नाखून,

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!